X
ഹോം ടോപ് ലിസ്റ്റിങ്ങ്‌

जल्द ही शानदार फिल्मों में नजर आएंगी ये नई और प्यारी जोड़ियां

Author: Priya Tomar | Published: Thursday, August 24, 2023, 12:36 PM [IST]

New couples: भारतीय मनोरंजन उद्योग ने हमेशा कुछ प्रतिष्ठित जोड़ियां दी हैं जिन्हें दर्शकों ने सराहा और पसंद किया है। समय-समय पर प्रतिष्ठित जोड़ियों ने मानक स्थापित किए हैं और हमेशा जनता से अपार प्यार बटोरा है। हर गुजरते दशक के साथ, हमें भारतीय सिनेमा से कुछ नई और प्रतिष्ठित जोड़ी देखने को मिली है, जिन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है और वे आज भी दिलों पर राज कर रहे हैं। जबकि दर्शक हमेशा नई और ताज़ा जोड़ियों को देखने के लिए उत्सुक रहते हैं, तो आज हम बताते हैं उन्ही नई और शानदार जोड़ियों के बारें में जो जल्द ही फिल्मों में आपको देखने के लिए मिलेंगी।

Share:
cover image
'जवान' में शाहरुख खान और नयनतारा

बहुचर्चित फिल्म 'जवान' के प्रीव्यू और गाने आने के बाद से दर्शक शाहरुख खान और नयनतारा को एक साथ बड़े पर्दे पर 'जवान' में जलवा बिखेरते देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म के 'चलेया' गाने के रिलीज होने के बाद से ही उनकी जोड़ी धूम मचा रही है। साउथ की सुपरस्टार नयनतारा और बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को साथ में देखना किसी भी जादू से कम नहीं होगा।


'फाइटर' में रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी उन जोड़ियों में से एक है जिसे बड़े पर्दे पर एक साथ देखने के लिए फैंस और दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। पिछले कई सालों में दोनों का नाम अलग-अलग फिल्मों से जुड़ा था लेकिन आखिरकार सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए दोनों पहली बार बहुप्रतीक्षित फिल्म 'फाइटर' में साथ आ रहे हैं और फैंस और दर्शक इन्हें देखने के लिए उत्सुक हैं। 

'कुशी' में विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु

शानदार कलाकारों की लिस्ट में शामिल होने वाले विजय देवराकोणा और सामंथा रुथ प्रभु की जोड़ी इस समय इंडस्ट्री में सबसे वांछनीय और आकर्षक जोड़ी है। उनकी पहली रिलीज 'कुशी' को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं और ट्रेलर और गाने दर्शकों के बीच अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। यह जोड़ी अपनी मनभावन केमिस्ट्री के लिए सुर्खियां बटोर रही है और न केवल ऑन-स्क्रीन बल्कि यह जोड़ी वास्तविक जीवन में भी अपना जादू बिखेर रही है।


'एनिमल' में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना

आगामी फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की पहली ऑन-स्क्रीन उपस्थिति की चर्चा जोर पकड़ रही है। नेशनल क्रश होने के नाते रश्मिका और सबसे आकर्षक अभिनेताओं में से एक रणबीर कपूर का पहली बार एक साथ 'एनिमल' आना निश्चित रूप से कई दिल जीत लेगा। दोनों को बड़े पर्दे पर अपना जादू चलाते देखने के लिए दर्शकों को इंतजार है। 

 

 

'कल्कि 2898' में प्रभास और दीपिका पादुकोण

पिछले कुछ समय में हमने प्रभास को कई अभिनेत्रियों के साथ पर्दे पर रोमांस करते हुए देखा है। बाहुबली स्टार पहली बार दीपिका पादुकोण के साथ आगामी साइंस-फिक्शन फिल्म 'कल्कि 2898' एडी में दिखाई देंगे और प्रशंसक उन्हें एक साथ स्क्रीन पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जाहिर है कि दोनों ही कलाकार बेहद शानदार हैं और सिनेमा जगत को कई सारी हिट फिल्में दे चुके हैं इसीलिए दोनों ने फैंस को काफी उम्मीदें हैं।


Disclaimer

The images featured on this page are sourced from publicly available platforms, official press releases, and promotional materials. These images are published strictly for editorial, informational, and news reporting purposes under the principles of fair use.
We do not claim ownership of any images unless explicitly stated. All image copyrights belong to their respective photographers, production houses, or copyright holders.
If you are the rightful owner of any image and believe that its use on this website is unauthorized or objectionable, please contact us ([email protected]) with proper details. We will promptly review and remove the content if required.


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+