मेलोड्रामा, रोमांस और एक्शन से कुछ हट कर देखना चाहते हैं, जो आपको शुरू से अंत तक फिल्म से बांधे रहे तो आप इन बेहतरीन स्पाई थ्रिलर फिल्मों को चुन सकते हैं। इसमें आपको थ्रिलर के साथ एक्शन का डोज, और कमाल के सस्पेंस देखने को मिलते हैं, जो आपको देती हैं एंटरटेनमेंट का पावरफुल डोज, तो आइये एक नजर डालते हैं, शानदार स्पाई थ्रिलर फिल्मों पर, अगर आपने इन फिल्मों को पहले नहीं देखा है तो आपको इन जबरदस्त फिल्मों को जरूर देखना चाहिए।
यश राज फिल्म्स की हालिया रिलीज फिल्म 'पठान' के साथ ही स्पाई थ्रिलर फिल्मों में कॉम्पटीशन और भी ज्यादा बढ़ गया है। फिल्म में क्या ट्विस्ट है, इसके लिए आपको यह फिल्म देखनी पड़ेगी। इस फिल्म के साथ ही किंग खान एक बार फिर पूरी तरह से छा गए हैं।
शाहरुख की पठान से लेकर सलमान की एक था टाइगर तक: बॉलीवुड की टॉप 10 स्पाई थ्रिलर फिल्में, जो देंगीं जबरदस्त एक्शन का डोज-पठान/top-listing/top-10-spy-thriller-bollywood-films-shahrukh-pathaan-to-salman-ek-tha-tiger-which-give-you-super-action-dose-2-2130.html#pathaan
2
रोमांटिक प्लॉट वाली टिपिकल बॉलीवुड फिल्म 'एक था टाइगर' की कहानी में, दो जासूसों के बीच में प्यार दिखाया गया है, जिसमे एक जासूस भारत का और दूसरा पाकिस्तान का है। यह ब्लॉकबस्टर फिल्म जितनी रोमांचक है उतनी ही मनोरंजक भी है। सलमान की इस फिल्म के बाद टाइगर ज़िंदा रिलीज हुई, और अब आगामी फिल्म 'टाइगर 3' है।
കൂടുതല് കാണാം
शाहरुख की पठान से लेकर सलमान की एक था टाइगर तक: बॉलीवुड की टॉप 10 स्पाई थ्रिलर फिल्में, जो देंगीं जबरदस्त एक्शन का डोज-एक था टाइगर/top-listing/top-10-spy-thriller-bollywood-films-shahrukh-pathaan-to-salman-ek-tha-tiger-which-give-you-super-action-dose-2-2130.html#ek-tha-tiger
3
फिल्म वॉर की बात करें तो, इस फिल्म ने भी अपनी सफलता के झंडे गाड़ दिए थे, ऋतिक के साथ टाइगर श्रॉफ की कमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आयी। वॉर में जबरदस्त सस्पेंस था, क्यों एक सोल्जर गद्दार बन जाता है, इस फिल्म का यह सस्पेंस देख दर्शक, पूरी तरह से हिल जाते हैं।
शाहरुख की पठान से लेकर सलमान की एक था टाइगर तक: बॉलीवुड की टॉप 10 स्पाई थ्रिलर फिल्में, जो देंगीं जबरदस्त एक्शन का डोज-वार/top-listing/top-10-spy-thriller-bollywood-films-shahrukh-pathaan-to-salman-ek-tha-tiger-which-give-you-super-action-dose-2-2130.html#war
4
सालों पहले डायरेक्टर 'श्रीराम राघवन' ने मास्टरपीस अंधाधुन का निर्देशन किया था, यहाँ हम मिलते हैं एजेंट विनोद से, इस शानदार रोल को एक्टर सैफ अली खान ने निभाया था। यह एक कमाल की स्पाई थ्रिलर फिल्म साबित हुई थी। फिल्म की कहानी में एक जबरदस्त ट्विस्ट है, जिसमे हम देखते हैं के एजेंट विनोद अपने सहयोगी की मौत की जांच करते समय खुद को एक बड़ी साजिश के बीच पाता है।
शाहरुख की पठान से लेकर सलमान की एक था टाइगर तक: बॉलीवुड की टॉप 10 स्पाई थ्रिलर फिल्में, जो देंगीं जबरदस्त एक्शन का डोज-एजेंट विनोद/top-listing/top-10-spy-thriller-bollywood-films-shahrukh-pathaan-to-salman-ek-tha-tiger-which-give-you-super-action-dose-2-2130.html#agent-vinod
5
मास्टरपीस फिल्म 'कहानी' डायरेक्टर सुजॉय घोष एक शानदार थ्रिलर है, जिसमे एक गर्भवती महिला अपने लापता पति को खोजने के लिए कोलकाता आती है। एक कमाल का डायरेक्शन हम इस स्पाई थ्रिलर फिल्म में देख सकते हैं। इस फिल्म की सफलता के बाद साल 2016 में इस फिल्म की दूसरी किश्त 'कहानी 2' दर्शकों को देखने को मिली।
शाहरुख की पठान से लेकर सलमान की एक था टाइगर तक: बॉलीवुड की टॉप 10 स्पाई थ्रिलर फिल्में, जो देंगीं जबरदस्त एक्शन का डोज-कहानी/top-listing/top-10-spy-thriller-bollywood-films-shahrukh-pathaan-to-salman-ek-tha-tiger-which-give-you-super-action-dose-2-2130.html#kahaani
6
ऋषि कपूर, इरफ़ान खान, अर्जुन रामपाल, श्रुति हासन और हुमा कुरैशी स्टारर फिल्म डी-डे एक बेहतरीन स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जिसमे 3 रॉ ऑफिसर को पाकिस्तान में गोल्डमैन इक़बाल को पकड़ने भेजा जाता है, जो एक वांटेड क्रिमिनल मास्टरमाइंड है। इस फिल्म में कई जगह कमल के ट्विस्ट हैं, जो इस फिल्म को Must Watch फिल्म बनाती है।
शाहरुख की पठान से लेकर सलमान की एक था टाइगर तक: बॉलीवुड की टॉप 10 स्पाई थ्रिलर फिल्में, जो देंगीं जबरदस्त एक्शन का डोज-D-Day/top-listing/top-10-spy-thriller-bollywood-films-shahrukh-pathaan-to-salman-ek-tha-tiger-which-give-you-super-action-dose-2-2130.html#d-day
7
फिल्म राजी, राष्ट्रवाद से अधिक कर्तव्य के बारे में है, और यही बात इस फिल्म को शानदार बनाती है। फिल्म में आलिया भट्ट को सहमत नाम की एक अंडरकवर एजेंट के रूप में दिखाया गया है, जो पाकिस्तान में एक प्रभावशाली परिवार में शादी करती है और अपने देश भारत के खिलाफ होने वाले षंडयंत्र के बारे में, हिन्दुस्तान को जानकारी देती है।
शाहरुख की पठान से लेकर सलमान की एक था टाइगर तक: बॉलीवुड की टॉप 10 स्पाई थ्रिलर फिल्में, जो देंगीं जबरदस्त एक्शन का डोज-राज़ी/top-listing/top-10-spy-thriller-bollywood-films-shahrukh-pathaan-to-salman-ek-tha-tiger-which-give-you-super-action-dose-2-2130.html#raazi
8
अक्षय कुमार की फिल्म बेबी में मनोरंजन और रोमांच का सही संतुलन है, जहाँ ऑफिसर बने हुए खिलाडी कुमार, एक खतरनाक आतंकवादी अभियान को रोकने के उद्देश्य से एक मिशन के लिए काम कर रहे रहे होते हैं, जो एक खुफिया अधिकारियों से जुड़ा होता है। मेलोड्रामा से हैट कर यह फिल्म कमाल का एंटरटेनमेंट देती है।
शाहरुख की पठान से लेकर सलमान की एक था टाइगर तक: बॉलीवुड की टॉप 10 स्पाई थ्रिलर फिल्में, जो देंगीं जबरदस्त एक्शन का डोज-बेबी/top-listing/top-10-spy-thriller-bollywood-films-shahrukh-pathaan-to-salman-ek-tha-tiger-which-give-you-super-action-dose-2-2130.html#baby
9
फिल्म मद्रास कैफ़े, जासूसी की एक कमाल की प्रस्तुति है। यदि आपको श्रीलंकाई सिविल वॉर में भारतीय हस्तक्षेप याद है? तो यह फिल्म भी उसी समय में सेट है, जिसमे हम देखते हैं, के श्रीलंका से शांति-रक्षक बलों को वापस लेने का आदेश दिए जाने के तुरंत बाद एक एजेंट को श्रीलंका भेजा जाता है, और वह इस सिचुएशन को कैसे डील करता है, इसे बखूबी परदे पर उतारा गया है।
शाहरुख की पठान से लेकर सलमान की एक था टाइगर तक: बॉलीवुड की टॉप 10 स्पाई थ्रिलर फिल्में, जो देंगीं जबरदस्त एक्शन का डोज-मद्रास कैफे/top-listing/top-10-spy-thriller-bollywood-films-shahrukh-pathaan-to-salman-ek-tha-tiger-which-give-you-super-action-dose-2-2130.html#madras-cafe
10
रोमियो अकबर वॉटर फिल्म आपको वह रोमांच और एंटरटेनमेंट देगी जिसकी आपको तलाश है। एक बैंक कैशियर से लेकर एक जासूस तक, रोमियो और उसका मिशन, वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इस में कोई संदेह नहीं है, के यह फिल्म एक अच्छी स्पाई थ्रिलर फिल्म है।
शाहरुख की पठान से लेकर सलमान की एक था टाइगर तक: बॉलीवुड की टॉप 10 स्पाई थ्रिलर फिल्में, जो देंगीं जबरदस्त एक्शन का डोज-रोमियो अकबर वाॅल्टर/top-listing/top-10-spy-thriller-bollywood-films-shahrukh-pathaan-to-salman-ek-tha-tiger-which-give-you-super-action-dose-2-2130.html#romeo-akbar-walter
Disclaimer
The images featured on this page are sourced from publicly available platforms, official press releases, and promotional materials. These images are published strictly for editorial, informational, and news reporting purposes under the principles of fair use.
We do not claim ownership of any images unless explicitly stated. All image copyrights belong to their respective photographers, production houses, or copyright holders.
If you are the rightful owner of any image and believe that its use on this website is unauthorized or objectionable, please contact us ([email protected]) with proper details. We will promptly review and remove the content if required.