X
ഹോം ടോപ് ലിസ്റ്റിങ്ങ്‌

लेडी सुपरस्टार नयनतारा की इन 10 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा

Author: Priya Tomar | Published: Tuesday, November 21, 2023, 12:47 PM [IST]

Nayanthara These 10 best movies: लेडी सुपरस्टार नयनतारा अपनी शानदार एक्टिंग और अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। नयनतारा ने एक दो नहीं बल्कि कई सारी ऐसी फिल्म सिनेमाजगत को दी है, जो उनकी सफलता में चार चांद लगाती हैं। फैंस की पसंदीदा साउथ सुपरस्टार नयनतारा की आज हम उन फिल्मों के बारें में बताएंगे जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाया था।

Share:
cover image
जवान

लेडी सुपरस्टार नयनतारा की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में जवान भी शामिल है। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के नयनतारा की हालिया रिलीज ब्लॉकबस्टर मूवी जवान ने वर्ल्डवाइड स्तर पर करीब 640 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ये एक्ट्रेस की अब तक की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी।

കൂടുതല്‍ കാണാം


Bigil

इससे पहले थलापति विजय संग आई अदाकारा लेडी सुपरस्टार नयनतारा की मूवि बिगिल भी उनके करियर की टॉप ग्रोसिंग मूवी थी। फिल्म ने तमिल सिनेमा के साथ-साथ दुनिया भर से बंपर कमाई हासिल की। इस फिल्म ने दुनियाभर से 340 करोड़ रुपये कमाए थे।

Sye Raa Narasimha Reddy

साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी और नयनतारा स्टारर मूवी सई रा नरसिम्हा रेड्डी साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने दुनियाभर से 248 करोड़ रुपये कमाए थे। ये एक्ट्रेस के करियर की तीसरी टॉप ग्रोसर मूवी बनी। 


Darbar

इस लिस्ट में नयनतारा की फिल्म दरबार भी शामिल है। सुपरस्टार रजनीकांत के साथ आई अदाकारा नयनतारा की मूवी दरबार ने भी बॉक्स ऑफिस से शानदार कमाई की थी। मूवी ने वर्ल्डवाइड 238 करोड़ रुपये कमाए थे।

Annaatthe

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की मूवी अन्नाथे ने भी दुनिया भर से मोटी रकम कमाई थी। रजनीकांत की अन्नाथे ने वर्ल्डवाइड स्तर पर करीब 240 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म में नयनतारा की एक्टिंग को बहुत ज्यादा पसंद किया गया था।


Viswasam

इस  लिस्ट में नयनतारा की फिल्म विश्रासम भी शामिल है। तमिल सुपरस्टार थाला अजित के साथ नयनतारा की जोड़ी को इस फिल्म में काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड स्तर पर 187 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी।

Godfather

चिरंजीवी के साथ आई अदाकारा नयनतारा की मूवी गॉडफादर भी इस लिस्ट में शामिल है। इस मूवी ने वर्ल्डवाइड स्तर पर 108 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म में नयनतारा की एक्टिंग और उनके शानदार अंदाज को खुब पसंद किया गया था।


Arrambam

अजित कुमार, आर्या और नयनतारा स्टारर निर्देशक विष्णुवर्धन शर्मा ने भी सिनेमाघरों से शानदार कमाई की थी। फिल्म ने दुनियाभर से शानदार कमाई करते हुए 101 करोड़ रुपये हासिल किए थे।

Irumugan

तमिल मूवी इरुमुगन भी लेडी सुपरस्टार नयनतारा की टॉप ग्रोसिंग मूवी रही। साल 2016 में रिलीज हुई अदाकारा की इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड स्तर पर करीब 94 करोड़ रुपये कमाए थे।


Chandramukhi

रजनीकांत, ज्योतिका और नयनतारा स्टारर मूवी चंद्रमुखी भी इस लिस्ट में शामिल है। साल 2005 में आई अदाकारा नयनतारा की इस फिल्म ने सिनेमाघरों से 89 करोड़ रुपये कमाए थे।

Disclaimer

The images featured on this page are sourced from publicly available platforms, official press releases, and promotional materials. These images are published strictly for editorial, informational, and news reporting purposes under the principles of fair use.
We do not claim ownership of any images unless explicitly stated. All image copyrights belong to their respective photographers, production houses, or copyright holders.
If you are the rightful owner of any image and believe that its use on this website is unauthorized or objectionable, please contact us ([email protected]) with proper details. We will promptly review and remove the content if required.


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+