X
ഹോം ടോപ് ലിസ്റ്റിങ്ങ്‌

Oscars 2025 Winners Movies: Anora से A Real Pain तक, जानें कहाँ देख सकते हैं ये शानदार फिल्में

Author: Sandhya Yadav | Published: Tuesday, March 4, 2025, 12:32 PM [IST]

97वीं एकेडमी अवार्ड्स ने इस साल की कुछ बेहतरीन फिल्मों को सम्मानित किया, जिन्होंने विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार जीते। ये पुरस्कार विजेता फिल्में दर्शकों को पूरी दुनिया में आकर्षित कर रही हैं। अगर आप बड़े पर्दे पर इन फिल्मों का अनुभव करना चाहते हैं या घर पर स्ट्रीमिंग के जरिए देखना पसंद करते हैं, तो इन शानदार फिल्मों को अब थिएटर और प्रमुख प्लेटफार्मों जैसे JioHotstar, Netflix, और MUBI पर देखा जा सकता है। तो चलिए जानते हैं...

Share:
cover image

Anora एक रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसे निर्माता, लेखक, निर्देशक और संपादक शॉन बाकर ने बनाया है। यह फिल्म एक सेक्स वर्कर, अनोरा मिखीवा (Mikey Madison), और एक रूसी ओलिगार्क, वान्या जाखारोव (Mark Eydelshteyn), के बीच के जटिल रिश्ते की कहानी है। यह फिल्म 97वीं एकेडमी अवार्ड्स में छह नामांकनों के साथ आई थी, और इसने पांच पुरस्कार जीते: Best Picture, Best Actress (Madison Lawrence), Best Original Screenplay, Best Editing, और Best Directing। यह फिल्म 17 मार्च 2025 से JioHotstar पर उपलब्ध होगी। 


A Real Pain एक रोड जर्नी comedy-drama है, यह फिल्म दो अलग-अलग जोड़ों के कज़िन्स की कहानी बताती है, जो अपनी दिवंगत दादी की याद में पोलैंड में एक यहूदी धरोहर यात्रा पर जाते हैं। इस फिल्म में Kieran Culkin ने शानदार अभिनय किया और उन्हें Best Supporting Actor का पुरस्कार 97वीं एकेडमी अवार्ड्स में मिला। इसे आप थिएटर्स में देख सकते हैं।  

फिल्म WickedGregory Maguire की 1995 की किताब पर आधारित है, जो The Wizard of Oz की कहानी का नया रूप है। 2003 में, Stephen Schwartz और Holzman ने इस किताब पर एक स्टेज म्यूजिकल तैयार किया था। यह फिल्म Oz की कहानी पर आधारित है, जो डॉरॉथी गेल के कंसास आने से पहले की है। इसमें Elphaba की कहानी दिखाई जाती है, जो बाद में Wicked Witch of the West बन जाती है, और उसकी दोस्ती Galinda से होती है। फिल्म ने 97वीं एकेडमी अवार्ड्स में Best Costume Design और Best Production Design का पुरस्कार जीता और दस नामांकनों के साथ Best Picture में भी नामांकित हुई। इसे आप 22 मार्च से Jio Hotstar पर देख सकेंगें। 


The Brutalist एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है, फिल्म में Adrien Brody ने एक Holocaust से बचने वाले व्यक्ति की भूमिका निभाई है, जो हंगेरियन और यहूदी जाति से है। वह अमेरिका में नया जीवन शुरू करने की कोशिश करता है, लेकिन उसे American Dream हासिल करने में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। The Brutalist ने 97वीं एकेडमी अवार्ड्स में Best Cinematography, Best Original Score, और Best Actor (Adrien Brody) के पुरस्कार जीते। इसके अलावा, फिल्म ने Best Picture, Best Director, Best Supporting Actress (Felicity Jones), और Best Supporting Actor (Guy Pearce) के लिए भी नामांकन प्राप्त किए। इस फिल्म को आप थिएटर में देख सकते हैं।  

Flow एक एनिमेटेड फैंटेसी एडवेंचर फिल्म है, यह फिल्म एक ऐसे पोस्ट-ह्यूमन दुनिया में जीवित रहने की कोशिश कर रहे एक बिल्ली, कुत्ते, कैपिबारा, सेक्रेटरीबर्ड और रिंग-टेल्ड लेमूर की कहानी है। फिल्म में कोई डायलॉग नहीं है, लेकिन परदे पर इन जानवरों की यात्रा और संघर्ष को बड़े ही खूबसूरत तरीके से दिखाया गया है। यह लातवियाई फिल्म इतिहास में पहली एनिमेटेड फीचर फिल्म बनी, जिसने ऑस्कर जीता। इसे भी आप सिनेमा हॉल में देख सकते हैं। फ्लो भी थिएटर्स पर देखि जा रही है। 


Dune: Part Two एक ऐतिहासिक स्पेस ओपेरा है, जिसे Denis Villeneuve ने निर्देशित किया है, यह 2021 में आई Dune का सीक्वल है। फिल्म में Paul Atreides का संघर्ष दिखाया गया है, जो Arrakis ग्रह के Fremen लोगों के साथ मिलकर House Harkonnen से लड़ाई करता है। Dune: Part Two को 97वीं एकेडमी अवार्ड्स में Best Picture सहित पांच श्रेणियों में नामांकित किया गया था। इसने Best Sound और Best Visual Effects के पुरस्कार जीते। Dune: Part Two जल्द ही JioHotstar पर उपलब्ध होगी। 

The Substance एक डरावनी कहानी है जो इंसानी शरीर के बारे में है। इस फिल्म की कहानी Elisabeth Sparkle (Demi Moore) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक घटते हुए सितारे का किरदार निभाती हैं। वह एक सड़कों पर मिलने वाली दवा लेती है, जिससे उसकी एक बदली हुई रूप (Margaret Qualley द्वारा निभाई गई) सामने आती है। इस बदलाव के बाद, उसके जीवन में अप्रत्याशित परिणाम होते हैं, खासकर जब उसके प्रोड्यूसर उसे उम्र के कारण नौकरी से निकाल देते हैं। इस फिल्म को 97वीं अकादमी पुरस्कार में पांच श्रेणियों में नामांकित किया गया, जिनमें Best Picture भी शामिल था। फिल्म ने Best Makeup and Hairstyling का अवार्ड जीता। 


Disclaimer

The images featured on this page are sourced from publicly available platforms, official press releases, and promotional materials. These images are published strictly for editorial, informational, and news reporting purposes under the principles of fair use.
We do not claim ownership of any images unless explicitly stated. All image copyrights belong to their respective photographers, production houses, or copyright holders.
If you are the rightful owner of any image and believe that its use on this website is unauthorized or objectionable, please contact us ([email protected]) with proper details. We will promptly review and remove the content if required.


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+