X
ഹോം ടോപ് ലിസ്റ്റിങ്ങ്‌

एंटरटेनमेंट का फुल डोज देती हैं हॉटस्टार की ये वेब-सीरीज

Author: Sandhya Yadav | Published: Sunday, July 23, 2023, 10:17 PM [IST]

अगर आप बेहतरीन वेब सीरीज देखने के शौक़ीन हैं, तो आप इन 'डिज्नी प्लस हॉटस्टार' की यह जबरदस्त वेब-सीरीज देख सकते हैं, बता दें यह वेब-सीरीज आपको फुल एंटरटेनमेंट का डोज देती हैं, इन वेब सीरीज में आपको ड्रामा सस्पेंस थ्रिलर और बहुत सारा एंटरटेनमेंट देखने को मिलता है।

Share:
cover image
Aarya

बल्लीवूड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की क्राइम थ्रिलर वेब-सीरीज 'आर्या' एक जबरदस्त थ्रिल सीरीज है, जिसके अब तक 2 सीजन हॉटस्टार पर रिलीज हो चुके हैं, दोनों ही सीजन आपको एंटरटेन करने की कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। 


Special OPS

अगर आपको जासूसी बेस फ़िल्में देखने का शौक है तो हॉटस्टार पर उपलब्ध यह वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' आपको खूब पसंद आने वाली है। बता दें इस सीरीज के अब तक 2 सीजन रिलीज हो चुके हैं, जिसमे के के मेनन सहित, अन्य सितारे भी एक्टिंग करते हुए दिखाई दिए हैं। 

Criminal Justice

क्राइम थ्रिलर लीगल ड्रामा वेब-सीरीज क्रिमिनल जस्टिस के अब तक 3 सीजन हॉटस्टार पर रिलीज हो चुके हैं, बता दें यह वेब सीरीज आपको शुरू से लेकर अंत तक बांधे रखती है। सीरीज में पंकज त्रिपाठी, विक्रांत मेस्सी, जैकी श्रॉफ सहित कई कमाल के एक्टर्स ने अपना शानदार अभिनय किया है। 


Rudra: The Edge of Darkness

अजय देवगन और राशि खन्ना स्टारर वेब सीरीज 'रूद्र: द एज ऑफ डार्कनेस' एक साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर ड्रामा है, जो हॉटस्टार पर अवेलेबल है, इस वेब-सीरीज की कहानी आपको अंदर तक हिला के रख देगी। बता दें अभी तक इस सीरीज का केवल एक ही सीजन रिलीज हुआ है। 

Hostages

क्राइम थ्रिलर वेब-सीरीज 'होस्टेजेस' काफी पॉपुलर वेब-सीरीज है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब तक इस सीरीज के 2 सीजन हॉटस्टार पर रिलीज हो चुके हैं। इस शानदार सीरीज में रोनित रॉय और टिस्का चोपड़ा के अभिनय को खूब सराहा गया था। 


The Great Indian Murder

ऋचा चढ्ढा और प्रतिक गाँधी स्टारर वेब सीरीज 'द ग्रेट इंडियन मर्डर' एक जबरदस्त क्राइम मिस्ट्री ड्रामा सीरीज है, जो हिंदी के अलावा मराठी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और बंगाली भाषा में हॉटस्टार पर उपलब्ध है। बता दें यह वेब सीरीज बेस्ट सेलिंग नावेल 'सिक्स सस्पेक्ट' पर आधारित है। 

Out of Love

थ्रिलर ड्रामा वेब-सीरीज 'आउट ऑफ लव' को दर्शकों द्वारा काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।  बता दें अब तक इस सीरीज के एक ही सीजन हॉटस्टार पर रिलीज हुआ है, जिसमे एक्टर पूरब कोहली और रसिका दुगल ने काफी शानदार अभिनय किया है। यह सीरीज वाकई आपको एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज देती है। 


Disclaimer

The images featured on this page are sourced from publicly available platforms, official press releases, and promotional materials. These images are published strictly for editorial, informational, and news reporting purposes under the principles of fair use.
We do not claim ownership of any images unless explicitly stated. All image copyrights belong to their respective photographers, production houses, or copyright holders.
If you are the rightful owner of any image and believe that its use on this website is unauthorized or objectionable, please contact us ([email protected]) with proper details. We will promptly review and remove the content if required.


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+