X
ഹോം ടോപ് ലിസ്റ്റിങ്ങ്‌

'थिएटर' में फ्लॉप लेकिन 'OTT' पर हिट हुई हैं ये फिल्में

Author: Sandhya Yadav | Published: Monday, December 18, 2023, 09:14 PM [IST]

हिंदी सिनेमा में कई हिट और फ्लॉप फ़िल्में बनती रहती हैं, लेकिन एक समय था के थिएटर में फिल्म फ्लॉप होने के बाद उस फिल्म पर लाइफ टाइम के लिए फ्लॉप का टैग लग जाता था, लेकिन अब के डिजिटलाइज युग में कई फिल्में अगर थिएटर में फ्लॉप हो भी गयी तो वह ऑनलाइन प्लेटफार्म पर हिट हो ही जाती हैं, बशर्ते फिल्म में दम होना चाहिए, ऐसी कई बेहतरीन फिल्में हैं, जो थिएटर में फ्लॉप होने के बाद OTT पर रिलीज की गयी जहाँ दर्शकों द्वारा इस फिल्म को खूब प्यार मिला और OTT पर यह फिल्में हिट हुई।

Share:
cover image
ऊंचाई

साल 2022 में रिलीज हुई फैमिली ड्रामा फिल्म 'ऊँचाई' सूरज बरजात्या द्वारा निर्देशित एक 'एडवेंचर ड्रामा' फिल्म है। अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, डैनी डेन्जोंगपा, परिणीति चोपड़ा और नीना गुप्ता स्टारर इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड स्तर पर केवल 48.99 करोड़ रुपये कमाए थे, आपको बता दे यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी, लेकिन इस फिल्म को बाद में ZEE5 पर रिलीज किया गया, जहाँ दर्शकों ने इसे दिल खोल कर अपना प्यार दिया।  

കൂടുതല്‍ കാണാം


चुप

आर बाल्की द्वारा निर्देशित क्राइम थ्रिलर फिल्म सीरियल किलिंग पर आधारित थी। 2022 में रिलीज हुई यह फिल्म सिनेमाघरों में एवरेज फिल्म ही बनके निकली। इस फिल्म में सनी देओल, दुलकेर सलमान, श्रेया धन्वंतरि और पूजा भट्ट जैसे एक्टर्स दिखाई दिए थे। ओटीटी प्लेटफार्म Zee5 पर यह फिल्म नवंबर 2022 को रिलीज हुई, और यह फिल्म online प्लेटफार्म पर सुपरहिट साबित हुई।  

കൂടുതല്‍ കാണാം

थप्‍पड़

तापसी पन्नू और पावैल गुलाठी स्टारर फिल्म 'थप्पड़' डायरेक्टर अनुभव सिन्हा दवरा निर्देशित की गयी थी। रिलीज के साथ ही इस फिल्म को दर्शकों और फिल्म क्रिटिक्स द्वारा सकरात्मक रिव्यु दिया गया था। 24 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड स्तर पर महज 43.77 करोड़ की कमाई की थी अतः यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर फ्लॉप रही। लेकिन OTT प्लेटफार्म ऐमज़ॉन प्राइम पर रिलीज होने के बाद दर्शकों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया था। 

കൂടുതല്‍ കാണാം


लाल सिंह चड्ढा

अद्वैत चौहान द्वारा निर्देशित फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' साल 2022 की एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी। फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर के अलावा एक्टर नागा चैतन्य और मोना सिंह ने भी अहम् भूमिका निभाई थी। बता दें यह फिल्म अमेरिकन नावेल 'फारेस्ट गंप' पर आधारित थी। 180 करोड़ के बड़े बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड स्तर पर केवल 129.64 करोड़ की कमाई की और बॉक्स-ऑफिस पर फ्लॉप हुई, लेकिन आपको जान के हैरानी होगी इस फिल्म का नाम नेटफ्लिक्स की सबसे ज्यादा देखि जाने फिल्मों की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में अंकित था। 

കൂടുതല്‍ കാണാം

मिशन रानीगंज

साल 2023 में रिलीज हुई अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म 'मिशन रानीगंज' एक प्राकृतिक आपदा पर बनी फिल्म थी। बता दें यह फिल्म बहादुर 'जसवंत सिंह गिल' की बहादुरी पर आधारित है, बता दे साल 1989 में रानीगंज कोयला खदान में अचानक से बाढ़ आगयी थी, और जसवंत ने 65 मजदूरों का रेस्क्यू किया था। सकरात्मक रिव्यू मिलने के बावजूद यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर असफल हो गयी और बाद में इस फिल्म को ऑनलाइन प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया, जहाँ पर आते ही यह फिल्म हिट हो गयी। 

കൂടുതല്‍ കാണാം


Disclaimer

The images featured on this page are sourced from publicly available platforms, official press releases, and promotional materials. These images are published strictly for editorial, informational, and news reporting purposes under the principles of fair use.
We do not claim ownership of any images unless explicitly stated. All image copyrights belong to their respective photographers, production houses, or copyright holders.
If you are the rightful owner of any image and believe that its use on this website is unauthorized or objectionable, please contact us ([email protected]) with proper details. We will promptly review and remove the content if required.


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+