X
ഹോം ടോപ് ലിസ്റ്റിങ്ങ്‌

जानें अभिषेक बच्चन की आगामी फिल्म I Want To Talk की रिलीज डेट, स्टारकास्ट और स्टोरी

Author: Sandhya Yadav | Published: Friday, October 25, 2024, 11:58 PM [IST]

अमिताभ बच्चन के बाद अब अभिषेक बच्चन के साथ जोड़ी बनाने जा रहे हैं मशहूर फिल्म निर्माता शूजित सरकार। जी हाँ, आपने सही सुना! शूजित सरकार, जिन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ कई हिट फिल्में दी हैं, अब उनके बेटे अभिषेक बच्चन के साथ एक नई फिल्म बनाने जा रहे हैं।

Share:
cover image
बातों को जीने वाले शख्स की कहानी

आपको बता दें उनकी आगामी फिल्म का नाम है "I Want To Talk" है। एक्टर अभिषेक बच्चन ने खुद इस फिल्म की घोषणा सोशल मीडिया पर की है। घोषणा के साथ उन्होंने इस फिल्म से रिलेटेड एक टीज़र भी शेयर किया है जिसमें वो एक ऐसे शख्स के किरदार में नजर आ रहे हैं जो बात करने के लिए जीता है।


टीज़र में हम देखते हैं कि एक कार के डैशबोर्ड पर अभिषेक बच्चन की तरह दिखने वाला एक बॉबलहेड रखा हुआ है। ये बॉबलेहेड सिर्फ खाकी शॉर्ट्स और काले जूते पहने हुए है। जैसे ही हम इस बॉबलहेड पर ध्यान देते हैं, अभिषेक बच्चन की आवाज़ सुनाई देती है। वो कहते हैं, "I Don't just Love To Talik, I Live To Talk... जिन्दा होने और मरने में मुझे बस यही एक Basic Difference दीखता है,  ज़िंदा लोग बोल पाते हैं, मरे हुए लोग, बोल नहीं पाते" 

टीजर पर अभिषेक का कैप्शन

अभिषेक बच्चन की आने वाली फिल्म "I Want To Talk" का टीज़र जारी होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस टीज़र में अभिषेक एकदम अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। टीज़र के साथ अभिषेक ने जो लिखा, वो और भी दिलचस्प है। उन्होंने लिखा, "हम सभी जानते हैं कि वह एक व्यक्ति जो बात करने के लिए जीता है। यह एक ऐसे आदमी की कहानी है जो हमेशा जीवन के उज्जवल पक्ष को देखता है, चाहे जीवन उसे क्या भी दे! उस व्यक्ति को टैग करें जिसे आप जानते हैं जो बात करने के लिए जीता है!" यानी, ये फिल्म ऐसे इंसान के बारे में है जो बात करना बहुत पसंद करता है और हमेशा खुश रहता है।


फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की घोषणा के साथ यह सभी को पता चल गया है के इस फिल्म में अभिषेक बच्चन लीड रोल में नजर आने वाले हैं, स्टारकास्ट की बात की जाए तो अभी फिल्म मेकरों ने अभिषेक के अलावा कोई भी कास्ट का नाम रिवील नहीं किया है।  

इस दिन रिलीज होगी I Want To Talk

बॉलीवुड के महानायक के बेटे अभिषेक बच्चन और मशहूर फिल्म निर्देशक शूजित सरकार पहली बार दर्शकों को एक साथ एक नई फिल्म देने जा रहे हैं। आपको बता दें इस फिल्म से सभी फैंस को उनसे काफी सारी उम्मीदें हैं, फिल्म "I Want To Talk" 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है।


नयी फिल्म से काफी उम्मीद

अभिषेक बच्चन के लिए उनकी यह नई फिल्म "I Want To Talk" काफी जरूरी है। पिछले कुछ सालों में उनकी फिल्में जैसे "बॉब बिस्वास", "द बिग बुल", "दसवी" और "घूमर" बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। ऐसे में, शूजित सरकार के साथ ये नई फिल्म उनके करियर के लिए एक नई उम्मीद की किरण बन सकती है।

Disclaimer

The images featured on this page are sourced from publicly available platforms, official press releases, and promotional materials. These images are published strictly for editorial, informational, and news reporting purposes under the principles of fair use.
We do not claim ownership of any images unless explicitly stated. All image copyrights belong to their respective photographers, production houses, or copyright holders.
If you are the rightful owner of any image and believe that its use on this website is unauthorized or objectionable, please contact us ([email protected]) with proper details. We will promptly review and remove the content if required.


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+