X
ഹോം ടോപ് ലിസ്റ്റിങ്ങ്‌

बेस्ट बॉलीवुड फिल्में जो उपन्यासों पर आधारित है

Author: Sandhya Yadav | Updated: Friday, February 19, 2021, 05:55 PM [IST]

फ़िल्मी दुनिया में किताबों और उपन्यासों काविशेष महत्व है, जो पुराने समय से चला आ रहा है। बॉलीवुड फिल्म निर्देशकों का भी किताबों और उपन्यासों के प्रति प्यार काफी स्पष्ट रहा है, जिसके चलते इन किताबों की कहानी को फ़िल्मी परदे पर उतारा गया। तो आइये एक नज़र डालते है, बॉलीवुड की कुछ बेहतरीन फिल्मों पर, जो उपन्यासों और किताबों पर आधारित हैं।

Share:
cover image
गाइड
1

गाइड, साल 1965 में रिलीज़ हुई एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी,जिसकी कहानी 1958 में आर के नारायण द्वारा लिखी गयी उपन्यास 'द गाइड' पर आधारित थी। इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर बेहद बेहतरीन प्रदर्शन किया था। 

കൂടുതല്‍ കാണാം


3 इडियट्स
2

तीन राष्ट्रिय पुरस्कार जीतने वाली बेहद लोकप्रिय फिल्म '3 इडियट्स' की कहानी, चेतन भगत द्वारा लिखी गयी किताब 'फाइव पॉइंट समवन' पर आधारित है। ये फिल्म बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म हुई। 

കൂടുതല്‍ കാണാം

काई पो चे
3

'काय पो छे' जैसी बेहतरीन फिल्म की कहानी भी, चेतन भगत द्वारा लिखी उपन्यास 'द 3 मिस्टेक्स ऑफ़ माई लाइफ' पर आधारित है। इसी फिल्म से अभिनेता  'सुशांत सिंह राजपूत' ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 

കൂടുതല്‍ കാണാം


2 स्‍टेट्स
4

2 स्टेट्स जैसी कॉमेडी ड्रामा फिल्म की कहानी भी चेतन भगत के ही उपन्यास '2 स्टेट्स: द स्टोरी ऑफ़ माई मैरिज' पर आधारित है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट, लीड रोल में नज़र आये थे। 

കൂടുതല്‍ കാണാം

हाफ गर्लफ्रेंड
5

साल 2017 में रिलीज़ हुई फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' की भी कहानी चेतन भगत की ही किताब 'हाफ गर्लफ्रेंड' पर आधारित थी, जिसमे अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर, लीड रोल में नज़र आये थे। 

കൂടുതല്‍ കാണാം


देवदास
6

देवदास उपन्यास की कहानी को बॉलीवुड ने तीन बार बड़े परदे पर लायी है। तीसरी बार बॉलीवुड ने साल 2002 में देवदास फिल्म रिलीज़ की थी। फिल्म की कहानी, बंगाली उपन्यासकार 'शरत चंद्र चट्टोपाध्याय' के उपन्यास 'देवदास' पर आधारित है। 

കൂടുതല്‍ കാണാം

परणीता
7

शरत चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा लिखी गयी बंगाली उपन्यास 'परिणीता' को लेकर, बॉलीवुड ने एक ही नाम की फिल्म 'परिणीता' को साल 2005 में बड़े परदे पर रिलीज़ की थी, जिसमे विद्या बालन, संजय दत्त और सैफ अली खान, लीड रोल में नज़र आये थे। 

കൂടുതല്‍ കാണാം


मकबूल
8

अगर बॉलीवुड में शेक्सपियर के लिखे गयी किताब को कोई बड़े परदे पर उतार सकता है तो वो विशाल भरद्वाज है। फिल्म मक़बूल की कहानी 'मैकबेथ' किताब पर आधारित है, जिसे विलियम शेक्सपियर ने लिखा है। 

കൂടുതല്‍ കാണാം

हैदर
9

विशाल भरद्वाज की फिल्म 'हैदर' की कहानी, शेक्सपियर के लिखे ड्रामे 'हैमलेट' पर आधारित है। विशाल भरद्वाज ने इस फिल्म को कश्मीर से जोड़ते हुए दर्शाया है। इस फिल्म के लिए शाहिद कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के कई पुरस्कारों से नवाज़ा गया था। 

കൂടുതല്‍ കാണാം


सात खून माफ
10

रस्किन बांड एक ब्रिटिश लेखक है, जिन्होंने लघु कहानी 'सुसाना सेवन हसबैंड' को लिखा है। इसी पर आधारित, विशाल भरद्वाज ने साल 2011 में फिल्म '7 खून माफ़' बनाई। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने कमाल का अभिनय किया है। 

കൂടുതല്‍ കാണാം

फितूर
11

अभिषेक कपूर की फिल्म फितूर' की कहानी, चार्ल्स डिकेंस की उपन्यास 'द ग्रेट एक्सपेक्टैशन' पर आधारित है। इस फिल्म में  तब्बू, कटरीना कैफ और आदित्य रॉय कपूर, लीड रोल में नज़र आये थे। 

കൂടുതല്‍ കാണാം


Disclaimer

The images featured on this page are sourced from publicly available platforms, official press releases, and promotional materials. These images are published strictly for editorial, informational, and news reporting purposes under the principles of fair use.
We do not claim ownership of any images unless explicitly stated. All image copyrights belong to their respective photographers, production houses, or copyright holders.
If you are the rightful owner of any image and believe that its use on this website is unauthorized or objectionable, please contact us ([email protected]) with proper details. We will promptly review and remove the content if required.


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+