X
ഹോം ടോപ് ലിസ്റ്റിങ്ങ്‌

Superboys Of Malegaon OTT Release Date: सिनेमा के जुनून की दास्तां: यह फिल्म दिखाएगी मालेगांव के सुपरबॉयज का सफर

Author: Sandhya Yadav | Published: Friday, February 21, 2025, 07:26 PM [IST]

भारतीय सिनेमा को एक नई दिशा देने वाली फिल्म "सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव" एक अनोखी कहानी लेकर आ रही है। यह फिल्म मालेगांव के नसीर शेख नाम के एक शौकिया फिल्म निर्माता के जीवन से प्रेरित है। नसीर और उनके दोस्तों के समूह ने मिलकर महाराष्ट्र के इस छोटे से शहर को सिनेमा के नक्शे पर ला खड़ा किया। तो चलिए जानते हैं के OTT पर कब और कहाँ रिलीज होगी यह फिल्म...

Share:
cover image
मालेगांव को इंट्रोड्यूस करती है ये फिल्म

रीमा कागती की यह फिल्म वास्तविक जीवन के नायकों के अनुभवों को एक सिनेमाई दृष्टिकोण से पेश करती है। फिल्म की निर्माता ज़ोया अख्तर ने बताया कि उन्हें यह कहानी क्यों इतनी पसंद आई। उन्होंने कहा कि नसीर एक अद्वितीय व्यक्ति हैं। उन्होंने खुद से फिल्म बनाने की परिघटना शुरू की, जब किसी ने सोचा भी नहीं था कि इतने कम संसाधनों में फिल्म बनाई जा सकती है। नसीर ने अपने जुनून, मेहनत और दोस्तों के साथ मिलकर अपनी कहानी को जीवंत किया और मालेगांव को दुनिया के सामने ला दिया, जो बेहद प्रेरणादायक है। 


"सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव" किरदारों की भावनात्मक यात्रा को गहराई से दिखाती है। यह मालेगांव की DIY फिल्म प्रोडक्शन कल्चर को सेलिब्रेट करती है और इन फिल्म निर्माताओं के जीवन, उनकी आकांक्षाओं, कठिनाइयों और सिनेमा के प्रति उनके अटूट जुनून को करीब से दिखाती है। यह छोटे शहरों में उभरते निर्देशकों की अनूठी चुनौतियों पर भी प्रकाश डालती है, जहां उपकरण, फंडिंग और उद्योग के अवसरों तक पहुंच सीमित है।

थिएटर रिलीज डेट

अमेज़ॅन एमजीएम स्टूडियोज, एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी प्रोडक्शन की यह फिल्म रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, ज़ोया अख्तर और रीमा कागती द्वारा निर्मित है। वरुण ग्रोवर द्वारा लिखित यह फिल्म 28 फरवरी को भारत, अमेरिका, यूके, यूएई, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।


OTT रिलीज डेट

आदर्श गौरव, विनीत कुमार सिंह और शशांक अरोड़ा स्टारर यह फिल्म सिनेमाघरों के बाद, जल्द ही OTT प्लेटफार्म Amazon Prime Video पर रिलीज होने को तैयार है, आपको बता दें अभी तक इस फिल्म की OTT रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है, जैसे ही फिल्म की OTT डेट का ऐलान होगा वैसे ही हम आपको इसकी जानकारी देंगें, ऐसे ही और अपडेट के लिए हमसे जुड़े रहिये। 

Disclaimer

The images featured on this page are sourced from publicly available platforms, official press releases, and promotional materials. These images are published strictly for editorial, informational, and news reporting purposes under the principles of fair use.
We do not claim ownership of any images unless explicitly stated. All image copyrights belong to their respective photographers, production houses, or copyright holders.
If you are the rightful owner of any image and believe that its use on this website is unauthorized or objectionable, please contact us ([email protected]) with proper details. We will promptly review and remove the content if required.


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+