X
ഹോം ടോപ് ലിസ്റ്റിങ്ങ്‌

मलाइका अरोड़ा से सुहाना खान तक कई अभिनेत्रियों ने दिखाया अपने हुस्न का जलवा

Author: Priya Tomar | Published: Friday, September 1, 2023, 05:42 PM [IST]

Malaika Arora: लाखों लोगों को अपने हुस्न, अपनी कातिलाना अदाएं और अपने स्टाइल से दीवाना बनाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेसेस कभी भी पीछे नहीं रहती हैं। कोई इवेंट हो कोई पार्टी हो या फिर किसी सेलेब्स की शादी को हसीनाओं का जलवा हमेशा ही कायम रहता है। मायानगरी में बीती रात एक बार फिर से फैशन का जलवा देखने को मिला। दो अलग-अलग इवेंट्स में बॉलीवुड की हीरोइनों ने फैशन के साथ-साथ स्टाइल से महफिल लूट ली। किसी ने ऑफ शॉल्डर तो किसी ने गले में दुपट्टे वाली ड्रेस पहन अपने बोल्ड और ब्यूटीफुल लुक्स का दीदार कराया है। सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटोज लगातार वायरल हो रहे हैं।

Share:
cover image
करीना कपूर

एक ब्यूटी ब्रांड के लॉन्च इवेंट में सैफ अली खान की पत्नी और अभिनेत्री करीना कपूर खान ने ब्लैक कलर की ऑफ शॉल्डर ड्रेस में कातिलाना लुक्स दिखाए। करीना कपूर डार्क आई मेकअप और बालों को खुला रखकर स्टाइल के साथ इवेंट में पहुंची थीं, इवेंट में करीना ने अलग अलग पोज में फोटोज क्लिक कराए। इस इवेंट में करीना कपूर खास गेस्ट के रुम में पहुंची थी। हमेशा ही तरह इस बार भी सैफ की बैगम करीना के हुस्न का जलवा हमेशा ही कायम रहा।

 

കൂടുതല്‍ കാണാം


मलाइका अरोड़ा

अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा का जलवा हमेशा कायम रहता हैं। जब भी मलाइका अरोड़ा घर से बाहर निकलती हैं तो इंटरनेट पर उनकी तस्वीरें वायरल होने में वक्त नहीं लगता है। बीती रात एक इवेंट में मलाइका अरोड़ा ने भी खूब हुस्न का जलवा बिखेरा है। मलाइका अरोड़ा व्हाइट कलर का फ्रंट से स्लिट वाला फिश टेल गाउन पहन पहुंची थीं। मलाइका लेटेस्ट लुक में किसी हुस्नपरी से कम नहीं लगीं। फैंस जमकर अभिनेत्री की तारीफ कर रहे हैं।

കൂടുതല്‍ കാണാം

कियारा आडवाणी

सिद्धार्थ मल्होत्रा की पत्नी कियारा आडवाणी की खूबसूरती हमेशा ही लाइम लाइट में रहती हैं। ब्यूटी ब्रांड के इवेंट में ही कियारा आडवाणी का स्टाइल देखने लायक रहा। एक्ट्रेस ने लाइट सी-ग्रीन शेड की अतरंगी ड्रेस कैरी की है, जिसमें टॉप के गले पर दुपट्टे की तरह कपड़ा लटका है, कियारा ने ब्यूटी ब्रांड इवेंट के लिए बालों को जूड़ा में बांध न्यूड मेकअप से अपना लुक पूरा किया था। कियारा के फोटोज और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

കൂടുതല്‍ കാണാം


सुहाना खान

एक तरफ बाप का जलवा कायम है और दूसरी तरफ बेटी का अंदाज चर्चा का विषय बना हुआ है। शाहरुख खान की लाड़ली सुहाना खान बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही जमकर लाइमलाइट बटोर रही हैं। बीती रात ब्यूटी ब्रांड के लॉन्च इवेंट में सुहाना खान रेड कलर की हाई स्लिट ऑफ शॉल्डर ड्रेस पहन पहुंची थीं। सुहाना खान की खूबसूरती ने सोशल मीडिया पर फैंस को इंप्रेस कर दिया है। रेड ड्रेस में सुहाना खान के हुस्न का जलवा इंटरनेट पर बरकारार है।

കൂടുതല്‍ കാണാം

सनी लियोन

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी हमेशा ही खबरों में बनी रहती हैं। सनी लियोनी कभी भी लाइम लाइट में रहने से पीछे नहीं रहती है, इस बात से कोई भी इंकार नहीं कर सकता है कि सनी लियोनी की कातिलाना अंदाओं के लाखों दीवाने हैं। बीती रात सनी लियोनी ने भी अपने बोल्ड लुक से चार चांद लगाए हैं। ब्राउन कलर की हाई स्लिट ड्रेस में सनी लियोनी बेहद खूबसूरत दिखाई दीं।

കൂടുതല്‍ കാണാം


Disclaimer

The images featured on this page are sourced from publicly available platforms, official press releases, and promotional materials. These images are published strictly for editorial, informational, and news reporting purposes under the principles of fair use.
We do not claim ownership of any images unless explicitly stated. All image copyrights belong to their respective photographers, production houses, or copyright holders.
If you are the rightful owner of any image and believe that its use on this website is unauthorized or objectionable, please contact us ([email protected]) with proper details. We will promptly review and remove the content if required.


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+