मुनव्वर फारुखी से राहुल रॉय: बिग बॉस सभी हिंदी विजेताओं की लिस्ट
Author: Sandhya Yadav | Updated: Monday, January 29, 2024, 10:50 AM [IST]
बिग बॉस एक भारतीय रियलिटी टेलीविज़न गेम शो है जो नीदरलैंड के रियलिटी टीवी गेम शो बिग ब्रदर का हिंदी रूपांतरण है। बिग बॉस का पहला सीजन हिंदी में दर्शकों के सामने 2006 में आया था। जो बाद में भारतीय उपमहाद्वीप में बोली जाने वाली अन्य 6 भाषाओं तमिल, तेलगू, कन्नड़, बंगाली, मराठी और मलयालम में भी शुरू कर दिया गया है। अब तक हुए इसके 12 सीजन्स में से शुरुआत के तीन सीजन्स को छोड़कर लगातार सलमान खान ही इसे होस्ट कर रहे हैं। मजेदार बात यह है कि शो के ज्यादातर विनर्स बेहद ही सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाले रहे हैं। तो आइये जानते हैं बिगबॉस के सभी सीजन्स के विजेताओं के बारे में...
राहुल रॉय बिग बॉस के पहले सीजन के विनर थे। जबकि करोल ग्रेसिस इस सीजन की रनर अप रही थीं। यह 3 नवंबर 2006 से 26 जनवरी 2007 तक चला था। इस सीजन में अरशद वारशी होस्ट के रूप में नजर आये थे। इस पहले सीजन में कुल 15 हाउसमेट्स ने पार्टिसिपेट किया था।
കൂടുതല് കാണാം
मुनव्वर फारुखी से राहुल रॉय: बिग बॉस सभी हिंदी विजेताओं की लिस्ट-राहुल रॉय/top-listing/munawar-faruqui-to-rahul-roy-bigg-boss-all-hindi-winners-list-2-172.html#rahul-roy
2
आशुतोष कौशिक एक भारतीय अभिनेता और रियलिटी टीवी प्रतिभागी हैं। वह बिग बॉस के दूसरे सीज़न के विजेता बने थे। जबकि इस सीजन में राजा चौधरी रनर अप रहे थे। इस बार बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने शो को होस्ट किया था। इस बार भी शो में कुल 15 कंटेस्टेंट्स ने भाग लिया था।
കൂടുതല് കാണാം
मुनव्वर फारुखी से राहुल रॉय: बिग बॉस सभी हिंदी विजेताओं की लिस्ट-आशुतोष कौशिक/top-listing/munawar-faruqui-to-rahul-roy-bigg-boss-all-hindi-winners-list-2-172.html#ashutosh-kaushik
3
विंदु दारा सिंह ने बिग बॉस के तीसरा सीजन अपने नाम किया था। वह एक भारतीय अभिनेता हैं जो प्रसिध्द अभिनेता, पहलवान और नेता दारा सिंह के बेटे हैं। उन्होंने प्रवेश राणा को दूसरे नम्बर पर (रनर अप) छोड़कर यह ताज अपने नाम किया था। इस बार शो की होस्टिंग अमिताभ बच्चन ने की थी। जबकि पिछले 2 सीजन्स की तरह इस बार भी 15 प्रतिभागियों ने भाग लिया था।
കൂടുതല് കാണാം
मुनव्वर फारुखी से राहुल रॉय: बिग बॉस सभी हिंदी विजेताओं की लिस्ट-विंदु दारा सिंह/top-listing/munawar-faruqui-to-rahul-roy-bigg-boss-all-hindi-winners-list-2-172.html#vindu-dara-singh
4
श्वेता तिवारी एक भारतीय टेलीविजन एक्ट्रेस और फिल्म अभिनेत्री हैं। वह छोटे पर्दे पर प्रेरणा के नाम से जानी जाती हैं। वह बहुचर्चित रियलिटी शो बिगबॉस के सीजन 4 की विजेता बनीं थीं। इस सीजन में कुल 16 प्रतिभागियों ने भाग लिया था जिनमें दलीप सिंह राणा (द खली) भी शामिल थे। और वह इस सीजन के रनर अप रहे थे। इस बार के शो को सलमान खान ने होस्ट किया था।
കൂടുതല് കാണാം
मुनव्वर फारुखी से राहुल रॉय: बिग बॉस सभी हिंदी विजेताओं की लिस्ट-श्वेता तिवारी/top-listing/munawar-faruqui-to-rahul-roy-bigg-boss-all-hindi-winners-list-2-172.html#shweta-tiwari
5
जूही परमार ने कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो बिग बॉस के पांचवें सीजन में भाग लिया था और विजेता बन कर सामने आयी थीं। इस सीजन में कुल 18 हाउसमेट्स को पीछे छोड़कर उन्होंने यह ताज अपने नाम किया था। जिसमें महक चहल रनर अप रही थीं। जबकि इस बार सलमान खान और संजय दत्त दोनों ने शो को होस्ट किया था।
കൂടുതല് കാണാം
मुनव्वर फारुखी से राहुल रॉय: बिग बॉस सभी हिंदी विजेताओं की लिस्ट-जूही परमार/top-listing/munawar-faruqui-to-rahul-roy-bigg-boss-all-hindi-winners-list-2-172.html#juhi-parmar
6
कसौटी ज़िन्दगी की सीरियल में कोमलिका के रूप में अपनी भूमिका के लिए प्रसिध्द उर्वशी ढोलकिया ने 2013 में टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस 6 का ताज अपने नाम किया था। 7 अक्टूबर 2012 से 12 जनवरी 2013 तक चले इस शो में कुल 19 कंसल्टेंट ने भाग लिया था। इमाम सिद्दकी इस शो के उपविजेता बनकर सामने आये थे।
കൂടുതല് കാണാം
मुनव्वर फारुखी से राहुल रॉय: बिग बॉस सभी हिंदी विजेताओं की लिस्ट-उर्वषी ढोलकिया/top-listing/munawar-faruqui-to-rahul-roy-bigg-boss-all-hindi-winners-list-2-172.html#urvashi-dholakia
7
गौहर खान एक भारतीय फिल्म एक्ट्रेस/मॉडल हैं। एक्टिंग के अलावा गौहर टीवी शोज को भी होस्ट कर चुकी हैं, जिनमे इंडिया रॉक स्टार भी शामिल है। वह बिग बॉस के सातवें सीजन की विजेता बनी थीं, इस सीजन में कुल 20 प्रतिभागी शामिल हुए थे। जिनमें से तनिषा मुखर्जी रनर अप रही थीं।
കൂടുതല് കാണാം
मुनव्वर फारुखी से राहुल रॉय: बिग बॉस सभी हिंदी विजेताओं की लिस्ट-गौहर खान/top-listing/munawar-faruqui-to-rahul-roy-bigg-boss-all-hindi-winners-list-2-172.html#gauhar-khan
8
गौतम गुलाटी एक भारतीय टीवी कलाकार हैं। वह रियलिटी शो बिग-बॉस के सीजन आठ के विजेता बने थे। इस सीजन में कुल 19 हाउसमेट्स ने पार्टिसिपेट किया था। जिनमें से करिष्मा तन्ना उपविजेता रही थीं।
കൂടുതല് കാണാം
मुनव्वर फारुखी से राहुल रॉय: बिग बॉस सभी हिंदी विजेताओं की लिस्ट-गौतम गुलाटी/top-listing/munawar-faruqui-to-rahul-roy-bigg-boss-all-hindi-winners-list-2-172.html#gautam-gulati
9
प्रिंस नरूला एक भारतीय मॉडल और अभिनेता हैं जिन्हें रोडीज़ एक्स 2, स्प्लिट्सविला 8 और बिग बॉस 9 के विजेता के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कुल 20 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए यह बाजी अपने नाम की थी। बिग बॉस के इस सीजन में ऋषभ सिन्हा उपविजेता बने थे।
കൂടുതല് കാണാം
मुनव्वर फारुखी से राहुल रॉय: बिग बॉस सभी हिंदी विजेताओं की लिस्ट-प्रिंस नरूला/top-listing/munawar-faruqui-to-rahul-roy-bigg-boss-all-hindi-winners-list-2-172.html#prince-narula
10
मनवीर गुर्जर एक भारतीय सिनेमा पर्सनॉलिटी हैं। उन्होंने टीवी के बहुचर्चित शो बिगबॉस के सीजन 10 को अपने नाम किया था। वह प्रतिभागियों के बीच विनर बन कर उभरे थे जबकि इस सीजन में बानी जे रनर अप रही थीं।
കൂടുതല് കാണാം
मुनव्वर फारुखी से राहुल रॉय: बिग बॉस सभी हिंदी विजेताओं की लिस्ट-मनवीर गुर्जर/top-listing/munawar-faruqui-to-rahul-roy-bigg-boss-all-hindi-winners-list-2-172.html#manveer-gurjar
11
शिल्पा शिंदे एक भारतीय फिल्म एक्ट्रेस हैं, जो मुख्यत हिंदी सिनेमा और फिल्मों में सक्रिय हैं। वर्ष 2017 में शिल्पा टीवी के सबसे बड़े कंट्रोवर्सियल शो बिग बॉस की विजेता बनी थीं। इस बार शो में कुल 19 हाउसमेट्स ने भाग लिया था। जिसमें शिल्पा शिंदे विनर और हिना खान रनर अप रही थीं।
കൂടുതല് കാണാം
मुनव्वर फारुखी से राहुल रॉय: बिग बॉस सभी हिंदी विजेताओं की लिस्ट-शिल्पा शिंदे/top-listing/munawar-faruqui-to-rahul-roy-bigg-boss-all-hindi-winners-list-2-172.html#shilpa-shinde
12
दीपिका कक्कड़ एक भारतीय टेलीविज़न अभिनेत्री हैं, जिन्हें टीवी सीरीयल ससुराल सिमर का में सिमर भारद्वाज का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है, दीपिका बिग बॉस 12 की विजेता रही हैं। यह शो 16 सितम्बर 2018 से 30 दिसम्बर 2018 तक चला था। पूर्व क्रिकेटर श्रीसंथ इस बार के शो के रनर अप रहे थे।
കൂടുതല് കാണാം
मुनव्वर फारुखी से राहुल रॉय: बिग बॉस सभी हिंदी विजेताओं की लिस्ट-दीपिका कक्कड़/top-listing/munawar-faruqui-to-rahul-roy-bigg-boss-all-hindi-winners-list-2-172.html#dipika-kakar
13
सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने अभिनय करियर की शुरुवात छोटे परदे के शो बाबुल का आँगन छूटे ना से की थी। साल 2013 में कलर्स का शो बालिका वधु से सिद्धार्थ को शिव के नाम से पहचान मिली। इन्होने फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में आलिया के मंगेतर की भूमिका अदा की थी। साल 2019 में सिद्धार्थ ने बिग-बॉस 13 में हिस्सा लिया और बिग बॉस 13 की ट्रॉफी जीती।
കൂടുതല് കാണാം
मुनव्वर फारुखी से राहुल रॉय: बिग बॉस सभी हिंदी विजेताओं की लिस्ट-सिद्धार्थ शुक्ला/top-listing/munawar-faruqui-to-rahul-roy-bigg-boss-all-hindi-winners-list-2-172.html#siddharth-shukla
14
रुबीना दिलैक ने अपने करियर की शुरुवात ज़ी टीवी पर आने वाला शो 'छोटी बहु' से की थी, इस शो ने उन्हें राधिका के रूप में दर्शकों में लोकप्रिय बना दिया। इसके अलावा रुबीना सौम्या के रूप में टीवी शो 'शक्ति: अस्तित्व के अहसास की' में नज़र आयी थी। रुबीना ने 'बिग बॉस 14' की ट्रॉफी अपने नाम की है।
मुनव्वर फारुखी से राहुल रॉय: बिग बॉस सभी हिंदी विजेताओं की लिस्ट-रूबीना दिलैक/top-listing/munawar-faruqui-to-rahul-roy-bigg-boss-all-hindi-winners-list-2-172.html#rubina-dilaik
15
तेजस्वी ने कलर्स के सिरियल स्वरागिनी से अपने करियर की शुरुवात की थी, जिसके बाद इन्हे खतरों के खिलाडी में भी एक कंटेस्टेंट के रूप में देखा गया। तेजस्वी प्रकाश ने साल 2021 में बिग बॉस सीजन 15 में पार्ट लिया और इस सीजन की ट्रॉफी जीती।
मुनव्वर फारुखी से राहुल रॉय: बिग बॉस सभी हिंदी विजेताओं की लिस्ट-तेजसस्वी प्रकाश/top-listing/munawar-faruqui-to-rahul-roy-bigg-boss-all-hindi-winners-list-2-172.html#tejasswi-prakash
16
बिग बॉस 16 के सीजन की बात करें तो यह शो वाकई बेहद दिलचस्प शो था, जहाँ प्रियंका से, इस सीजन में सभी को, सबसे ज्यादा उम्मीद थी, की विनर वहीँ होंगी, लेकिन प्रियंका के एलीमिनेशन ने सभी को चौंका दिया, और विजेता बने एम सी स्टेन, शिव ठाकरे फर्स्ट रनर अप और प्रियंका चौधरी दूसरी रनर अप रहीं।
मुनव्वर फारुखी से राहुल रॉय: बिग बॉस सभी हिंदी विजेताओं की लिस्ट-एमसी स्टेन/top-listing/munawar-faruqui-to-rahul-roy-bigg-boss-all-hindi-winners-list-2-172.html#mc-stan
17
बिग बॉस 17 के सीजन में शुरू से ही मुनव्वर फारुखी को लोग विजेता देख रहे थे, लेकिन शो के दौरान मुनव्वर के पास्ट और रिलेशनशिप की बात सामने आने के बाद लोगो को मुनव्वर, इस सीजन के विनर नहीं दिखाई दे रहे थे, लेकिन मुनव्वर ने अपने बातों और किरदार से लोगो का मन जीत के इस सीजन की ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया।
मुनव्वर फारुखी से राहुल रॉय: बिग बॉस सभी हिंदी विजेताओं की लिस्ट-मुनावर फारुकी/top-listing/munawar-faruqui-to-rahul-roy-bigg-boss-all-hindi-winners-list-2-172.html#munawar-faruqui
Disclaimer
The images featured on this page are sourced from publicly available platforms, official press releases, and promotional materials. These images are published strictly for editorial, informational, and news reporting purposes under the principles of fair use.
We do not claim ownership of any images unless explicitly stated. All image copyrights belong to their respective photographers, production houses, or copyright holders.
If you are the rightful owner of any image and believe that its use on this website is unauthorized or objectionable, please contact us ([email protected]) with proper details. We will promptly review and remove the content if required.