X
ഹോം ടോപ് ലിസ്റ്റിങ്ങ്‌

फर्जी से विजय सेतुपति और पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन सहित इन साउथ एक्टरों पर हिंदी ऑडियंस ने लुटाया प्यार

Author: Sandhya Yadav | Published: Monday, March 27, 2023, 07:39 PM [IST]

एक समय था के साउथ के सितारों के बारे में हिंदी ऑडियंस ज्यादा जानती नही थी, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से साउथ के एक्टरों को जबरदस्त फैन फॉलोइंग मिल रही है, कारण उनकी शानदार फिल्में किसी से छुपी नहीं हैं, पुष्पा, कंटारा, विक्रम जैसी हाल ही में रिलीज कई फिल्मों ने ये साबित भी किया है।

Share:
cover image
रजनीकांत
1

रजनीकांत किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं, लेजेंडरी एक्टर ने हिंदी सिनेमा में एक से बढ़ कर एक फिल्में दी हैं, और कई संख्या में फिल्मों में नजर आएं हैं। 72 साल के एक्टर आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं। इनके फैंस इन्हे प्यार से थलाइवा बुलाते हैं।

കൂടുതല്‍ കാണാം


कमल हसन
2

लेजेंडरी एक्टर कमल हासन ने हिंदी सिनेमा कई शानदार फिल्में दी हैं, एक दूजे के लिए, सदमा, सागर और चाची 420 जैसी कई फिल्मों से कमल हासन फल ही अपना नाम कमा चुके हैं। हाल ही में आई फिल्म विक्रम में एक्टर लीड रोल में काफी शानदार लगे हैं, हिंदी ऑडियंस ने इस फिल्म के साथ कमल को भी खूब सराहा है।

കൂടുതല്‍ കാണാം

आर. माधवन
3

रहना है तेरे दिल में फिल्म से हिंदी ऑडियंस में लोकप्रिय हुए एक्टर आर माधवन ने बॉलीवुड में रंग दे बसंती, 3 इडियट्स, तनु वेड्स मनु फ्रेंचाइजी जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं, और हाल ही में रॉकट्री द नम्बी इफेक्ट फिल्म में माधवन ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस दी है, जिसे हिंदी पब्लिक ने खूब पसंद किया।

കൂടുതല്‍ കാണാം


प्रभास
4

प्रभास को शायद ही फिल्म बाहुबली से पहले हिंदी ऑडियंस में कोई जानता होगा, एक्टर ने इस फिल्म से बॉलीवुड ऑडियंस के बीच खूब हेडलाइंस बनाई और अब उनके साथ साथ उनकी, साहो और राधे श्याम जैसी फिल्मों को सभी जानते हैं।

കൂടുതല്‍ കാണാം

राना डग्‍गुबत्‍ती
5

हिंदी सिनेमा में आने से पहले राणा दिगुबाती पहले से ही साउथ के सुपरस्टार रह चुके हैं, बता दें एक्टर ने दम मारो दम, डिपार्टमेंट, बेबी और ये जवानी है दिवानी जैसी फिल्मों में काम किया हुआ है लेकिन इन सब में उन्हें बल्लालदेव के किरदार में सबसे ज्यादा जाना गया।

കൂടുതല്‍ കാണാം


अल्‍लु अर्जुन
6

अल्लू अर्जुन की कई सारी हिंदी डब, साउथ फिल्मों को, हिंदी पब्लिक ने खूब पसंद किया है। एक्टर का जादू हिंदी ऑडियंस पर, फिल्म पुष्पा द राइज से सबसे ज्यादा चढ़ा हुआ हैं, इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने ताबड़तोड़ कमाई की थी, और अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट पुष्पा द रूल जल्द ही रिलीज होगा। 

 

കൂടുതല്‍ കാണാം

धनुष
7

रजनीकांत के दमाद धनुष ने व्हाई दिस कोलावरी दी से पहले ही अपनी पहचान बना ली थी, बता दें धनुष एक कमाल के एक्टर होने के साथ साथ एक अच्छे सिंगर भी हैं। रांझना से शमिताभ और अतरंगी रे में एक्टर ने अपना शानदार परफॉर्मेंस दिया है।

കൂടുതല്‍ കാണാം


विजय सेतुपति
8

विजय सेतुपति एक कमाल के एक्टर है ये सभी जानते है, लेकिन उन्हें जब हिंदी पब्लिक ने वेब सीरीज फर्जी में हिंदी बोल कर एक्टिंग करते हुए देखा गया तो विजय की, हिंदी ऑडियंस में फैंस फॉलोइंग काफी बढ़ गई है। फर्जी में शाहिद के बाद विजय को लोगों ने खूब सराहा है।

കൂടുതല്‍ കാണാം

जूरियर एनटीआर
9

आरआरआर की रिलीज से पहले यह एक्टर साउथ के बड़े सुपरस्टारों में गिने जाते थे, लेकिन आरआरआर की सफलता के शोर के साथ इस एक्टर को हिंदी ऑडियंस की नजरों में ला खड़ा कर दिया, एक्टर की एक्टिंग और एक्शन, डांसिंग सभी शानदार हैं। 

 

കൂടുതല്‍ കാണാം


राम चरण तेजा
10

फिल्म आरआरआर के साथ जहां जूनियर एन टी आर पॉपुलर हुए वहीं राम चरण भी ने भी हिंदी ऑडियंस से काफी लोकप्रियता बटोरी। राम चरण साउथ के जाने माने एक्टर चिरंजीवी के बेटे हैं। राम चरण जल्द ही फिल्म किसी का भाई किसी की जान में गेस्ट अपीरियंस में दिखाई देंगे। 

 

കൂടുതല്‍ കാണാം

विजय
11

जैसे बॉलीवुड में किंग खान को माना जाता है, उसी तरह टॉलीवुड में विजय को माना जाता है, एक्टर की कई शानदार फिल्मों को आपने जरूर हिंदी डब में देखा होगा।विजय वाकई कमाल के एक्टर हैं।

കൂടുതല്‍ കാണാം


विजय देवराकोंडा
12

विजय देवरकोंडा ने फिल्म लाइगर से हिंदी सिनेमा में कदम रखा, ये वही सुपरस्टार है जिनकी साउथ फिल्म गीता गोविंदम और अर्जुन रेड्डी के हिंदी डब को लोगों ने खूब पसंद किया था। 

കൂടുതല്‍ കാണാം

ऋषभ शेट्टी
13

कांतारा फिल्म ने अपनी रिलीजिंग के साथ हिंदी ऑडियंस को अपनी तरफ काफी आकर्षित किया था कारण इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी ने कमाल की एक्टिंग और डायरेक्टिंग किया था, फिल्म के साथ ऋषभ को हिंदी पब्लिक ने अपना खूब प्यार दिया है।


Disclaimer

The images featured on this page are sourced from publicly available platforms, official press releases, and promotional materials. These images are published strictly for editorial, informational, and news reporting purposes under the principles of fair use.
We do not claim ownership of any images unless explicitly stated. All image copyrights belong to their respective photographers, production houses, or copyright holders.
If you are the rightful owner of any image and believe that its use on this website is unauthorized or objectionable, please contact us ([email protected]) with proper details. We will promptly review and remove the content if required.


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+